पति को फंसाने की साजिश में खुद फंसी महिला, बक्से में तमंचा रखने का वीडियो वायरल

Edited By Imran,Updated: 23 Sep, 2024 12:34 PM

gun kept in box to trap husband

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले तमंचे के साथ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। उसके भाई की तलाश है। पति को फंसाने के लिए उसने जो कहानी रची, उसमें खुद फंस गई।

बरेली ( जावेद खान ):  बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले तमंचे के साथ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। उसके भाई की तलाश है। पति को फंसाने के लिए उसने जो कहानी रची, उसमें खुद फंस गई।

तीन सितंबर को एक तमंचे को बक्से में रखते समय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला का केवल कुर्ता व चूड़ी दिख रही थी। इंस्पेक्टर सुरेश गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि यह वीडियो निशा निवासी तिलियापुर का है। निशा की शादी उसी गांव निवासी फैजान से हुई है। 

घर में मिला था 315 बोर का तमंचा 
तीन साल से दंपती में अनबन है। निशा कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती है। पुलिस ने तलाशी ली तो निशा के घर में 315 बोर का एक तमंचा और एक खिलौने वाला तमंचा मिला। निशा ने पुलिस को बताया कि तमंचा उसके पति का है।

महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो महिला का वहीं सूट मिल गया जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। पूछताछ में निशा ने बताया कि उसका पति फैजान से विवाद चल रहा था। उसने पति को फंसाने के लिए भाई शादाब से तमंचा मंगाया था। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!