Meerut News: मनचले के छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने स्कूल जाना छोड़ा, पीड़िता की मां के रेप के आरोप में जा चुका है जेल

Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 May, 2024 12:22 AM

fed up with the molestation by the boys the minor hockey player left school

सूबे की सरकार महिलाओं को भयमुक्त माहौल देने का दावा कर रही है लेकिन बेखौफ अपराधी अपनी घिनौनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला मेरठ से सामने आया है। जहां की रहने वाली एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है।...

Meerut News, (आदिल रहमान): सूबे की सरकार महिलाओं को भयमुक्त माहौल देने का दावा कर रही है लेकिन बेखौफ अपराधी अपनी घिनौनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला मेरठ से सामने आया है। जहां की रहने वाली एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है। जिस युवक पर आरोप हैं वो हॉकी खिलाड़ी की मां के रेप के मामले में जेल जा चुका है और अब जमानत पर आकर मुकदमे में दवाब बनाने के इरादे से हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ कर रहा है। हालांकि थाना पुलिस ने शिकायत के बावजूद भी इस मामले पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन महिला को एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी।
PunjabKesari
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र का है। जहां अर्जुन जाटव नाम के युवक पर हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन जाटव कुछ साल पहले हॉकी खिलाड़ी की मां के संपर्क में आया था। जिसके बाद उसने झूठ बोलकर पीड़िता की मां से संबंध बनाएं। लेकिन जब हकीकत पर से पर्दा उठा तो मां ने रेप का मुकदमा दर्ज करवा दिया। अर्जुन जाटव रेप के मामले में जेल गया और अब जमानत पर लौटकर अपने ही मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए हॉकी खिलाड़ी से छेड़छाड़ कर रहा है।
PunjabKesari
पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत भावनपुर पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद मजबूरन महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!