किसान के बेटे ने रचा इतिहास: राजकुमार मिश्रा लंदन में बने मेयर, गांव में खुशी की लहर

Edited By Ramkesh,Updated: 16 May, 2025 05:57 PM

farmer s son creates history rajkumar mishra becomes

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के छोटे से गांव भटेरा के रहने वाले राजकुमार मिश्रा ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लंदन के पास स्थित वेल्लिंगबरो शहर के मेयर का चुनाव जीत लिया है। इस कामयाबी के बाद गांव में जश्न का माहौल है। वह मिर्जापुर जिले से...

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के छोटे से गांव भटेरा के रहने वाले राजकुमार मिश्रा ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लंदन के पास स्थित वेल्लिंगबरो शहर के मेयर का चुनाव जीत लिया है। इस कामयाबी के बाद गांव में जश्न का माहौल है। वह मिर्जापुर जिले से इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पद तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।

5 साल पहले एमटेक की पढ़ाई के लिए लंदन गए थे मिश्रा
राजकुमार मिश्रा की इस उपलब्धि की खास बात यह है कि वेल्लिंगबरो की कुल आबादी लगभग 56,000 है, जिसमें भारतीय मूल के लोग केवल 1% हैं। इसके बावजूद राजकुमार ने सबका विश्वास जीतते हुए मेयर पद हासिल किया। इंजीनियर राजकुमार मिश्रा 5 साल पहले एमटेक की पढ़ाई के लिए लंदन गए मिश्रा ने पढ़ाई के बाद वहीं नौकरी शुरू की, ब्रिटिश नागरिकता ली और राजनीति में कदम रखा। लेबर पार्टी से चुनाव जीतकर मेयर बने, गांव में जश्न का माहौल है।

राज मिश्रा का जीवन परिचय
राजकुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेरा गांव में जन्मे। वह नौ भाई-बहनों में छठवें नंबर पर हैं। उनके पिता मुन्ना लाल मिश्रा खेती करते हैं। राजकुमार की पत्नी अभिषेकता मिश्रा प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं और इंजीनियर हैं। उनके दो बच्चे हैं और पूरा परिवार फिलहाल लंदन में ही रहता है।

राज मिश्रा की राजनीतिक यात्रा
राज मिश्रा ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी से जुड़े हैं। उनकी मेहनत, सामाजिक जुड़ाव और लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें वेल्लिंगबरो के मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। 13 मई को हुए चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वेल्लिंगबरो, नॉर्थ नॉर्थहैम्पटनशर का एक हिस्सा है, जो लंदन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!