Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 May, 2022 01:18 PM
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में शादी के पंडाल में चल रहे जनरेटर के तार से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में शादी के पंडाल में चल रहे जनरेटर के तार से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव में एक बारात के स्वागत के लिए पंडाल लगाया गया था, जो रविवार रात तेज आंधी आने के कारण गिर गया। सिंह के मुताबिक, हालांकि पंडाल में लगा जरनेटर चल रहा था और उसके पास से गुजर रहा विक्रम (25 वर्ष) जरनेटर के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि विक्रम को बचाने के लिए एक युवक आया और उसे भी करंट लग गया।
सिंह के अनुसार, दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर विक्रम की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।