mahakumb

महिला वकील के साथ हुआ दुष्कर्म : युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, 2 बार कराया अबॉर्शन, पीड़िता ने उठाया ऐसा कदम

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Feb, 2025 02:39 PM

dirty work happened with a female lawyer in meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एसएसपी कार्यालय के बाहर सोमवार को एक महिला वकील ने अचानक हंगामा कर दिेया। दिल्ली निवासी महिला वकील ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी। गुस्से में अपना...

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एसएसपी कार्यालय के बाहर सोमवार को एक महिला वकील ने अचानक हंगामा कर दिेया। दिल्ली निवासी महिला वकील ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी। गुस्से में अपना काला कोट उतारने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान महिला वकील ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस बचाने में लगी हुई है। 

महिला वकील का आरोपी ने दो बार जबरन कराया गर्भपात 
पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात सरधना के खेड़ा के रहने वाले शुभम सोम नामक एक व्यक्ति से हुई थी। शुभम ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी शुभम सोम ने दो बार उसका जबरन गर्भपात भी कराया। शुभम ने कई दिनों तक उसे अपने घर में रखा। फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 

SSP कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की दी धमकी 
महिला वकील के मुताबिक उसने टीपी नगर थाने में दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न्याय न मिलने से परेशान महिला अधिवक्ता ने कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह SSP कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेगी। महिला अधिवक्ता के धमकी देने पर मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उसे शांत कराने की कोशिश की। बता दें कि महिला अधिवक्ता एक सुसाइड नोट लेकर SSP कार्यालय पहुंची थी। इस सुसाइड नोट में उसने अपनी आपबीती लिखी थी। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल  वीडियो में महिला वकील को जोर-जोर से चिल्लाते देखा जा सकता है। साथ ही वह न्याय की गुहार लगाते भी वीडियो में नजर आ रही है। यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। लोग पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।  

अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी 
इस पूरे मामले पर SSP मेरठ ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने भी मामले को गंभीर बताया है। साथ ही इस पर जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!