Edited By Ramkesh,Updated: 07 Apr, 2026 07:15 PM

असम विधानसभा चुनाव के लिए आरोप-प्रत्यारोप और वादों से भरा प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। कुल 722 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं अब कोलकाता में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी...
लखनऊ: असम विधानसभा चुनाव के लिए आरोप-प्रत्यारोप और वादों से भरा प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। कुल 722 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं अब कोलकाता में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।
मीडिया से बातचीत में मौर्य ने कहा कि ममता बनर्जी की प्रतिक्रियाएं उनकी घबराहट को दर्शाती हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी मतदान के बाद जब नतीजे आएंगे, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और ममता बनर्जी को पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य का समुचित विकास नहीं हुआ और शासन व्यवस्था प्रभावित हुई है। मौर्य के अनुसार, जनता अब बदलाव चाहती है और इसका असर चुनाव परिणामों में दिखाई देगा। केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। मौर्य ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की मौजूदगी जरूरी है और इससे मतदाताओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर जहां सत्तारूढ़ दल अपनी उपलब्धियां गिना रहा है, वहीं विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है। आने वाले दिनों में यह सियासी मुकाबला और तेज होने की संभावना है।