निकाह वाले दिन 10 लाख की डिमांड, मेहंदी लगाकर इंतजार करती रही दुल्हन... दूल्हा नहीं लेकर पहुंचा बारात

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 Apr, 2025 11:04 PM

demand of 10 lakhs on the day of marriage bride kept waiting

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बरात आने से पहले दूल्हे की डिमांड सुन लड़की पक्ष के पैरों तलों से जमीन खिसक गई। दूल्हे के पिता ने फोनकर अचानक दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर दी और मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा।

Firozabad News, (अरशद अली): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बरात आने से पहले दूल्हे की डिमांड सुन लड़की पक्ष के पैरों तलों से जमीन खिसक गई। दूल्हे के पिता ने फोनकर अचानक दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर दी और मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा।
PunjabKesari
लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे तो बेरहमी से पिटाई कर दी
बता दें कि फ़िरोज़ाबाद शहर के एक मोहल्ले की युवती की 4 महीने पहले रसूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ निकाह तय हुआ था। छह अप्रैल रविवार को निकाह होना था। लेकिन रविवार सुबह ही दूल्हे के पिता ने फोन करके 10 लाख रुपये की मांग रख दी। इसको पूरा न करने पर वह बरात लेकर नहीं आए। जब लड़की पक्ष के लोग बारात न आने का कारण जानने के लिए लड़के के घर पहुंचे तो लड़के वालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PunjabKesari
दुल्हन हाथों में मेंहदी रचाए दूल्हे का इंतजार करती रही
थाना रसूलपुर के पुराना रसूलपुर निवासी एक युवती की कलावती स्कूल के समीप रहने वाले आरिफ से निकाह तय हुआ था। निकाह की बात पिछले पांच साल से चल रही थी। लड़की के पिता रहीश ने बताया कि रविवार को बारात आनी थी। निकाह की पूरी तैयारी कर ली थी। खाने के अलावा दहेज में देने वाले सामान की भी खरीदी कर ली थी। रविवार सुबह करीब छह बजे लड़के के पिता वसीर का फोन आया और 10 लाख रुपये की मांग की। जब लड़की के पिता ने इतनी रकम देने में मजबूरी दिखाई तो लड़के के पिता ने बारात लाने से इंकार कर दिया। इधर दुल्हन हाथों में मेंहदी रचाए दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई। लड़की के पिता जब लड़के के घर गए तो लड़के वालों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। लेकिन कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!