यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संजीदा: अजय राय बोले- ‘संभल की घटना सरकार की एक सुनियोजित साजिश’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 29 Nov, 2024 12:45 AM

congress is serious about up assembly elections ajay rai

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी पूरी तरह संजीदा है और आने वाले दिनों में जनसमस्यायों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करते दिखेंगे।

Azamgarh News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी पूरी तरह संजीदा है और आने वाले दिनों में जनसमस्यायों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करते दिखेंगे।

संभल की घटना सरकार की एक सुनियोजित साजिश थी
शिक्षक नेता पंचानन राय की 82वीं जयंती के मौके पर नेहरु हाल में आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव के बाद संगठन को और मजबूत किया जायेगा। आने वाले दिनों में कांग्रेस के कार्यकर्ता 2027 की चुनाव की तैयारी को लेकर प्रत्येक जन समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष करते दिखेंगे। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संभल की घटना सरकार की एक सुनियोजित साजिश थी। जिस तरह सर्वे करने गई टीम के साथ चल रहे लोग नारेबाजी करने के साथ-साथ गालियां दे रहे थे। इससे समझा जा सकता है कि यह घटना सुनियोजित है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने छह और समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। हालांकि, कांग्रेस और सपा का यह जादू उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में नहीं चल सका। यूपी की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को सिर्फ सीसामऊ और करहल सीट से संतोष करना पड़ा है। उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस को दो सीटें ऑफर की थी, इससे खिन्न कांग्रेस ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!