आगरा में प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमानत मंजूर

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 23 Jul, 2020 11:05 AM

congress district president arrested for agitation in agra approved

उत्तर प्रदेश के आगरा में लॉकडाउन के चलते जनता के बिजली बिल माफ करने को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित की जमानत अदालत में मंजूर हो गयी। उत्तर

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में लॉकडाउन के चलते जनता के बिजली बिल माफ करने को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित की जमानत अदालत में मंजूर हो गयी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित सिंह ने यह जानकारी दी।

अमित सिंह ने बताया कि बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीती सिंह की अदालत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित की जमानत के लिए याचिका दायर की गयी। अदालत ने इसे मंजूर कर लिया। बाकी बचे आठ नेताओं की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को फैसला होगा ।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!