लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 20 दिसंबर से यूपी में शुरू होगी पदयात्रा; प्रियंका गांधी संभालेंगी कमान!

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Dec, 2023 12:07 PM

congress busy in preparations for lok sabha

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरु कर दी है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है...

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरु कर दी है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने यूपी में अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस जल्द ही यूपी में परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। इस परिवर्तन यात्रा में प्रियंका गांधी खुद शामिल हो कर कमान संभाल सकती है।

PunjabKesari
बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को निशाना होना पड़ा है, सिर्फ तेलंगाना में ही कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने की तैयारी शुरु कर दी है। पार्टी यूपी में 20 दिसंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है। ये पदयात्रा नौ जिलों से होकर गुज़रेगी। 25 दिनों का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस यात्रा की शुरुआत राज्य के सहारनपुर के गंगोह से होगी। इसके बाद बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी होते हुए नैमिषारण्य पहुंचेगी। कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस जनता के बीच मानने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ेंः आत्मनिर्भर नगरी के रूप में विकसित की जा रही रामनगरी अयोध्या, चल रही 30.5 हजार करोड़ की 178 परियोजनाएं
PunjabKesari
दरअसल, पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें यूपी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर परिवर्तन पदयात्रा निकालने का सुझाव दिया गया था, पार्टी के तमाम अधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति जताई थी, जिसके बाद आगामी चुनाव को देखते हुए इसे बेहद अहम माना जा रहा है। यात्रा के जरिए पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगी। इस यात्रा में प्रियंका गांधी एक्टिव नजर आएंगी और जनता के बीच जाकर चुनाव के लिए जमकर प्रचार करेगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!