'10 साल में मोदी जी ने बदलाव दिखाया', CM योगी बोले- आज बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं

Edited By Harman Kaur,Updated: 18 May, 2024 01:24 PM

cm yogi lashed out at opposition in maharashtra

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार करने महाराष्ट्र में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में.....

धुले/महाराष्ट्र: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार करने महाराष्ट्र में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। आज पूरे देश में मोदी जी की ही लहर है। उन्होंने कहा कि पहले नौजवान पलायन करते थे। किसान आत्महत्या करते थे। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। सीएम योगी ने कहा कि 10 साल में मोदी जी ने बदलाव दिखाया है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है वह वहां चले जाएं।

'आज सड़क पर कोई नमाज नहीं होती है..'
सीएम योगी ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान से प्रेम है, वह वहां चले जाएं। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में दंगे होते थे। आज सड़क पर कोई नमाज नहीं होती है। विपक्ष देश को बांटना चाहता है। विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। इनके पास कोई विजन नहीं है। हमने माफियों को जहन्नुम में भेजा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुसी है। कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। हम धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ हैं। 

ये भी पढ़ें.....
MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा, संविधान बदलने की बीजेपी की मंशा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा बयान दिया। उन्होंने का कि 2024 का चुनाव पहले के चुनावों से अलग है। पूर्व के चुनावों में संविधान बदलने की आशंका नहीं थी। PM समेत BJP के सभी नेता 400 पार सीट लाने का नारा लगा रहे है। BJP के कई नेताओं की मंशा संविधान बदलने की है। RSS प्रमुख ने मोहन भागवत जैसे लोगों ने कई बार आरक्षण पर सवाल उठा चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!