Edited By Harman Kaur,Updated: 05 May, 2024 12:03 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष जो मर्जी में आता है वो बोलता है....
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा सपा राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। एसपी ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है। ये आतंकियों का साथ देती रही है। सपा ने आतंकियों के केस वापस लिए।
'विपक्ष आतंकियों का महिमामंडन करता ....'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष जो मर्जी में आता है वो बोलता है। विपक्ष में भाषा की कोई मर्यादा नहीं है। विपक्ष देश विरोधी बयान दे रहा है। ये भारत को लगातार अपमानित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन निजी स्वार्थ पर निर्धारित हैं। विपक्ष आतंकियों का महिमामंडन करता है। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा आतंकियों का साथ देती रही है। सपा ने आतंकियों के केस वापस लिए। ये राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। एसपी ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है।
महाराणा प्रताप की मूर्ति पर सपा का झंडा लगाने को लेकर हुआ था हंगामा
दरअसल, कल मैनपुरी जिले में अखिलेश यादव को रोड शो था। रोड शो खत्म होने के बाद आधी रात को सपा कार्यकर्ताओं ने पहले तो हंगामा काटा और फिर महाराजा राणा प्रताप सिंह की मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की। यही नहीं, वहां मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जब नारेबाजी शुरू की तो, मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस ने 100 ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज की है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला है।