'राम विरोधियों को वोट न दें...', सीतापुर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 May, 2024 01:00 PM

cm yogi lashed out at the opposition in sitapur

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने....

सीतापुर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से हो रहा है। वहीं, यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर भी आज ही मतदान हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार भी शुरू कर दिया है। CM योगी आज चुनावी हुंकार भरने सीतापुर जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष में सनातन के अपमान का फैशन है। विपक्ष सनातन का विरोध करता है। ये हार देखकर फिर राम को चुनौती दे रहे हैं।

CM योगी ने कहा कि बुद्धि विपरीत हो तो भगवान का अपमान। सपा और कांग्रेस राम विरोधी है। रामगोपाल यादव ने राम भक्तों का अपमान किया है। सीएम योगी ने राम विरोधियों को वोट न देने की अपील करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है। हमने मंदिर में राम को विराजते देखा है। हम राम-कृष्ण के भक्त हैं। राम विरोधियों को वोट न दें। बता दें कि आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘वो मंदिर बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते है। राम मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं बनाया गया है।’ इसी को लेकर सीएम योगी ने सीतापुर में विपक्ष पर जमकर बरसे और उन्होंने विपक्ष को राम भक्तों का विरोधी करार दिया।

UP की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी
आज यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें से 8 महिलाए हैं।  इस चरण में 10 लोकसभा सीटों में से 08 सीटें सामान्य वर्ग की और 02 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!