CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सपा के लोग माफिया की मौत पर बहाते हैं आंसू, पढ़ते हैं फातिहा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Apr, 2024 06:21 PM

cm yogi attacked the opposition sp people shed tears on the death of mafia

आंवला प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा मंच से कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर तीर दागे। मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के चलते जनता भुखमरी के...

Bareilly News: आंवला प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा मंच से कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर तीर दागे। मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के चलते जनता भुखमरी के कगार पर खड़ी थी। नौजवान, पढ़ा-लिखा युवा पलायन करने को मजबूर हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने युवाओं को आगे बढने के अवसर प्रदान किए है। महिलाओ को सम्मान दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है।
PunjabKesari
सपा नेता माफियाओं को गले का हार बनाकर घूमते थे
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जो वायदे किए जाते है उसे पूरा करते है। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम सपा-कांग्रेस और बसपा सरकारे करती आयी है। हमने हिन्दूओं की आस्था का मान रखते हुए राममंदिर बनवाने का काम किया है। सपा-कांग्रेस सरकार ने तो अड़ंगा लगाने का काम करती आयी है। हमारी सरकार में राममंदिर और आतंकवाद का खात्मा हुआ है। सपा सरकार के नेता माफियाओं को गले का हार बनाकर घूमते थे। हमारी सरकार में माफिया अंदरग्राउंड है या परलोक में है। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते है, व्यापारियों से लूट नहीं होती है। व्यापारी बेफ्रिक होकर अपना कारोबार कर रहा है। रंगदारी नहीं मांगी जाती है। पिछड़ी अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए हमारी सरकार बचनबद्ध रहती है।
PunjabKesari
मोदी सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान
देश में मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान, पचास करोड़ लोगों के लिए छत की व्यवस्था की है और होली दीवाली पर मुफ्त में गैस की सुविधा हमारी सरकार में है। हमारी सरकार में परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा नहीं देती है। पहले मतदान फिर राष्ट्र के लिए सम्मान हमारे लिए इससे बढकर नहीं है। हमारी सरकार ने सनातन को सम्मान दिया है। देश में पहचान का संकट पैदा करने के दोषी कौन है। सपा-बसपा ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस, बसपा और सपा आपके आस्था के साथ खिलवाड़ किया। सत्ता पाने के लिए विपक्ष के लोग तड़प रहे हैं। सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह की मृत्यु पर हम लोग लखनऊ व सैफई गए थे, लेकिन उप्र के विकास व रामजन्म भूमि के लिए कल्याण सिंह का जीवन समर्पित रहा। सपा के मुख से उनके लिए संवेदना के एक भी शब्द नहीं फूटे, लेकिन यह लोग माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ने गए थे। ऐसे लोगों को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!