'भाजपा सरकार को किसानों की चिंता नहीं...' अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Nov, 2024 08:42 AM

bjp government is not worried about

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। आज किसान सबसे ज्यादा बदहाल और परेशान...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। आज किसान सबसे ज्यादा बदहाल और परेशान है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी किसानों में हाहाकार मचा है। अगर काटने बांटने की भाषणबाजी और पॉलिटिकल पर्यटन से उन्हें फुर्सत मिले तो अपने गृह जनपद सहित पूरे प्रदेश में डीएपी बंटवा दें, बुवाई का सीजन फिर साल भर बाद ही आएगा। भाजपाइयों की नौटंकी और भाषणबाजी से किसान परेशान हैं।

'किसानों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है'
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से किये गये अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था मगर उसका अब कहीं जिक्र तक नहीं होता है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये तीन काले कानूनों की वापसी के लिए सात सौ से ज्यादा किसानों की मौतें हो गई फिर भी सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का कानून नहीं बनाया। किसानों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Bhadohi News: शादी के डेढ़ साल बाद भी दूर-दूर रहता था पति, नहीं बनाता था शारीरिक संबंध....अब पत्नी ने पति के खिलाफ किया केस
'भाजपा की प्राथमिकता में पूंजीपति हैं किसान नहीं'
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान पर भाजपा से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। किसान भगवान भरोसे है, उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने जो कमेटी बनाई थी उसका भी कहीं अता-पता नहीं है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आज तक नहीं हुआ है। जबकि नये सत्र का गन्ना इंतजार कर रहा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में पूंजीपति हैं किसान नहीं। खेती में हमेशा घाटा ही रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!