दादरी कांड: अखलाक के परिवार ने छोड़ा गांव, PMO को सौंपी गई रिपोर्ट

Edited By ,Updated: 08 Oct, 2015 02:32 AM

article

उत्तर प्रदेश के दादरी में गोमांस खाने की अफवाह के बाद उग्र गांववालों ने 50 वर्षीय मोहम्मद अखलाक नाम के व्यक्ति की हत्या और उसके बेटे दानिश की गंभीर पिटाई के सिलसिले में गृह सचिव ने गृह मंत्रालय की ओर से पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को रिपोर्ट सौंप...

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के दादरी में गोमांस खाने की अफवाह के बाद उग्र गांववालों ने 50 वर्षीय मोहम्मद अखलाक नाम के व्यक्ति की हत्या और उसके बेटे दानिश की गंभीर पिटाई के सिलसिले में गृह सचिव ने गृह मंत्रालय की ओर से पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही दादरी में वर्तमान कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी है। रिपोर्ट में दादरी मामले को लेकर यूपी सरकार की ओर से भेजी गई रिपोर्ट का भी जिक्र है।
 
घटना के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाडने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। यहां एक समारोह से इतर राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, देश में सांप्रदायिक सद्भाव तोडने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" गृहमंत्री दादरी में व्याप्त तानव से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
उधर, अखलाक के परिवार ने बिसाहडा गांव छोड़ दिया है। पूरा परिवार दिल्ली के सुब्रतो पार्क में एयरफोर्स कंपाउंड में शिफ्ट हो गया है। अखलाक का बेटा एयरफोर्स में तैनात है। बता दें कि इस घटना के बाद एयरफोर्स चीफ मार्शल अरूप राहा ने इस घटना को दुखद बताया था। उन्होंने कहा था कि अखलाक का परिवार चाहे तो एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट कर सकता है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!