आगे नहीं जा रही है कांग्रेस, अपनों के खातिर छोड़ी: अन्नू टंडन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Nov, 2020 03:50 PM

annu tandon says congress is not going forward

कांग्रेस का हाथ छोड़ सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का...

लखनऊः कांग्रेस का हाथ छोड़ सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया।

टंडन ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा ‘‘ मैं कांग्रेस में 12-15 साल रही। वर्ष 2019 से मुझे महसूस हुआ कि कांग्रेस आगे नहीं बढ़ रही है। पार्टी का मौजूदा प्रदेश नेतृत्व काबिल नहीं है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूर्ण स्नेह मिला हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। वह सक्रिय राजनीति में अभी अभी आयी है। अपनो की खातिर भावनाओ को दरकिनार कर सपा के साथ काम करने का फैसला किया।''

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने की क्षमता सिर्फ सपा के पास है। सपा शासनकाल में वह अखिलेश यादव के कामकाज से बेहद प्रभावित रहीं है और शायद यही कारण रहा कि उन्होने आज सपा की सदस्यता हासिल की। उन्नाव की पूर्व सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव ही प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं। उन्हें खुशी है कि यादव के नेतृत्व में वह और उनके समर्थक सपा की विचारधारा को आगे बढ़ायेंगे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्हें टंडन की लोकप्रियता का अहसास हो गया था। उन्नाव के विकास में उनका अहम योगदान है और वह तहेदिल से टंडन का पार्टी में स्वागत करते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!