निर्भया के गुनहगारों की फांसी टलने से नाराज अनुष्का किन्नर ने किया शिव तांडव

Edited By Ajay kumar,Updated: 02 Feb, 2020 02:19 PM

निर्भया केस में लगातार फांसी टलने को लेकर किन्नरों में खासा गुस्सा है। बलिया की अनुष्का किन्नर ने निर्भया के दोषियों को एक फरवरी को दी जाने वाली फांसी पर लगी रोक से नाराज़ होकर मंदिर में शिव तांडव किया।

बलिया: निर्भया केस में लगातार फांसी टलने को लेकर किन्नरों में खासा गुस्सा है। बलिया की अनुष्का किन्नर ने निर्भया के दोषियों को एक फरवरी को दी जाने वाली फांसी पर लगी रोक से नाराज़ होकर मंदिर में शिव तांडव किया। किन्नर समाज का कहना है फांसी के बार- बार टलने से दोषियों का मनोबलबढ़ेगा और पीड़ित परिवार के लिए ये दोहरा दर्द साबित होगा।

PunjabKesari

अनुष्का किन्नर ने कहा कि भगवान शिव से हमारी प्रार्थना है कि जो दर्द निर्भया ने सहा है उसकी भरपाई नहीं हो सकती है। आरोपियों को जल्द से जल्द मौत की सजा मिले। कभी दया याचिका तो कभी कोर्ट के सामने नयी दलीलों के जरिये मौत की सजा से बच रहे है।  

वकील पर भी अनुष्का किन्नर ने आरोप लगाया है कि जब वकील को पता है की इन्होंने गुनाह किया है तो फिर बचाने की कोशिश क्यों कर रहे है। ऐसे वकीलों को भी सजा मिलनी चाहिए जो गुनहगारों की मदद करते है। अनुष्का किन्नर का कहना है कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है।  ऐसे में निर्भया जैसी बेटी के गुनहगारो को फांसी की सजा नही बल्कि उनके हाथ पैर काट देने चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!