कब मिलेगा दहेज से छुटकारा? 35 लाख खर्च कर बेटी ब्याही, अब फिर मांग रहे 20 लाख...पीट-पीटकर भेजा घर

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 May, 2023 04:05 PM

amroha news when will you get rid of dowry

Amroha News: हमारे देश में दहेज प्रथा आज भी जारी है। भले ही दहेज प्रथा को रोकने के लिए कई कानून बन गए है। लेकिन आज भी मासूम बेटियों को इसके लिए प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें दहेज की बली चढ़ाया जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के अमरोहा से सामने...

Amroha News: हमारे देश में दहेज प्रथा आज भी जारी है। भले ही दहेज प्रथा को रोकने के लिए कई कानून बन गए है। लेकिन आज भी मासूम बेटियों को इसके लिए प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें दहेज की बली चढ़ाया जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है। जहां पर दहेज को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जब इसकी जानकारी लड़की के मायके वालों को हुई तो मायके वाले तुरंत वहां पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ घर ले आए।

PunjabKesari

बता दें कि, यह पूरा मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जमनाखास का है। जहां के निवासी कमलवीर सिंह ने अपनी बेटी चंद्रिका की शादी 24 जनवरी 2021 को राजस्थान के जिला गंगानगर के कस्बा अनूपगढ़ निवासी अक्षत त्यागी के साथ की थी। कमलवीर सिंह ने शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले चंद्रिका को दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराल वालों ने उससे 20 लाख रुपए की मांग की। जिसके लिए वो उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। जब विवाहिता ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने चंद्रिका से कई बार मारपीट की। हालांकि कई बार मायके वाले राजस्थान जाकर समझौता करा आए थे। परंतु फिर भी चंद्रिका के साथ मारपीट का सिलसिला चलता रहा। 23 मार्च को भी बेरहमी के साथ पीटा गया और उसको घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके वाले राजस्थान पहुंचे तथा बेटी को घायल अवस्था में घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में कमलवीर सिंह की तहरीर पर अक्षत त्यागी, अमित त्यागी, अंजना त्यागी व ओजस्वी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!