Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2024 08:47 PM
![ambedkarnagar a young man who went to attend the funeral drowned in the](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_5image_20_46_50298579901478997-ll.jpg)
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अंत्येष्टि में शामिल होने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। युवक की नदी में डूबने से हड़कम्प मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...
अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अंत्येष्टि में शामिल होने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। युवक की नदी में डूबने से हड़कम्प मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक को बरामद नहीं कर पाई। वहीं घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी के मुबातिक मामला हंसवर थाना इलाके गांव मुडेरा की है, जहां पर एक महिला की मौत हुई। महिला का अंतिम संस्कार लंगड़तीर घाट किया जाना था। गांव वालो के साथ संत राम पुत्र चुनमुन गुप्ता 32 वर्षीय युवक भी अंत्येष्टि में शामिल के लिए गया था। युवक नदी में सभी के साथ नहा रहा था तभी वह तेज बहाव में आ गया जिससे वह गहरे पानी में चल गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह गहरे पानी में समा गया।
हालांकि गोताखोर और स्थानीय नाविकों के खोजने के बाद भी युवक की बरामदगी नहीं हो पाई। वहीं घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष उपजिलाधिकारी टांडा मौके पर मौजूद रहे ।