देश की 41 क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे अमीर पार्टी बनी अखिलेश की समाजवादी पार्टी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Oct, 2019 04:46 PM

akhilesh s samajwadi party becomes the richest party in

समाजवादी पार्टी देश की सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी बन गई है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने 2016-17 और 2017-18 में क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा घोषित उनकी देनदारियों और संपत्ति का ब्योरा दिया है। इन क्षेत्रियों पार्टियों (जो क्रमश: 39 और 41...

लखनऊः समाजवादी पार्टी देश की सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी बन गई है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने 2016-17 और 2017-18 में क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा घोषित उनकी देनदारियों और संपत्ति का ब्योरा दिया है। इन क्षेत्रियों पार्टियों (जो क्रमश: 39 और 41 हैं।) ने 2016-17 में 1,267.81 करोड़ रुपए और 2017-18 में 1,320.06 करोड़ रुपए संपत्ति घोषित की है। साल 2016-17 (39 पार्टियां) में जहां देनदारी 40.33 करोड़ रुपए थी वो 2017-18 (41 पार्टियां) में बढ़कर 61.61 करोड़ रुपए हो गई।

ADR की रिपोर्ट के अनुसार समाजवादी पार्टी 588.29 करोड़ रुपए के साथ 41 क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे अमीर पार्टी है, 2017-18 में घोषित 41 क्षेत्रीय पार्टियों की संपत्ति का यह 41 फीसदी बैठता है। लिस्ट में तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टियां डीएमके और एआईएडीएमके क्रमश: 191.64 और 189.54 करोड़ रुपए की संपत्ति की साथ दूसरी और तीसरी पार्टी है। क्षेत्रीय पार्टियों की कुल संपत्ति का यह 15-15 फीसदी बैठता है।

इसके अलावा टीडीपी ऐसी अकेली चौथी पार्टी है जिसकी संपत्ति 100 करोड़ रुपए ज्यादा है। इन चार पार्टियों के अलावा आठ और ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति दस करोड़ रुपए से ज्यादा घोषित की है। लिस्ट में 6 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दिल्ली के आम आदमी पार्टी 13वें स्थान पर हैं।

खास बात है कि जेडीयू की संपत्ति एक साल में करीब चौगुना बढ़कर 3.46 करोड़ से 13.78 करोड़ हो गई। इसके अलावा चोटी के दो क्षेत्रीय दलों की संपत्ति भी बढ़कर दो गुना हो गई। इसमें टीआरएस की संपत्ति 14.49 करोड़ से 29.04 करोड़ और जेडीएस की 7.61 करोड़ से 15.44 करोड़ हो गई।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!