गरीबों की जमीन कब्जाने वाले भूमाफिया को बचाने निकले हैं अखिलेश: स्वतंत्र देव सिंह

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Sep, 2019 09:59 AM

akhilesh has come out to save the land grabbing swatantra dev singh

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में चहुंमुखी विकास की हकीकत को स्वीकार करना चाहिए।

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में चहुंमुखी विकास की हकीकत को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ढाई वर्षो में योगी सरकार ने जनकल्याणकारी कार्यों के जो कीर्तिमान स्थापित किये हैं, वे पूर्व के 15 वर्षो में भी नहीं बन पाये।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ' दरअसल हार की हताशा से घर में बैठे अखिलेश ढाई साल में पहली बार अपने 'महल' से बाहर भी निकले तो सीधे गरीबों की जमीन कब्जाने वाले भूमाफिया को बचाने के लिए निकले। ऐसे में उन्हें सही तस्वीर कहां समझ आयेगी।' सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख को यकीन नहीं हो रहा है कि इतने अल्प समय में कोई सरकार ईमानदारी के साथ इतना विकास भी कर सकती है। इस हताशा और निराशा में ही वे ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनमें ना तो कोई तथ्य हैं ना ही भरोसे लायक कोई बात। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार का भ्रष्टाचार और अराजकता अभी भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि 'सपा प्रमुख शायद भूल गये है कि जियाउल हक से लेकर जवाहर बाग तक उनके राज में पुलिस अधिकारियों की कैसे दुर्दान्त हत्याएं हुई। आज अपराधी या तो सलाखों के पीछे है या दुनिया छोड़ चुके हैं।' सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर अखिलेश ने मैनपुरी और इटावा को ही प्रदेश समझा और निवेश के नाम पर सरकारी धन की लूट कर अपने परिवार में उसकी बंदरबांट की।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!