कांशीराम कालोनी पर प्रशासन का छापा, अवैध रूप से रह रहे 30 लोगों को चेतावनी

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Dec, 2019 02:35 PM

administration raids kanshi ram colony warning 30 people living illegally

जनपद में कांशीराम आवासीय कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की शिकायत के बाद बुधवार को डूडा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

बागपत: जनपद में कांशीराम आवासीय कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की शिकायत के बाद बुधवार को डूडा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर मुआयना किया। तो पता चला कि कुछ अपात्र लोग कालोनी में मिले। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दिया कि जल्द से जल्द मकान खाली कर दें नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

आपको बता दें कि सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर औद्योगिक पुलिस चौकी के पीछे कांशीराम आवासीय कालोनी मौजूद है। जिसमें पात्र लोगों को मकान आवंटित किए गए थे। लेकिन  बाद में उन लोगों के द्वारा मकानों को किराए पर दे दिए गए। जिसकी शिकायत कुछ लोगों द्वारा अधिकारियों से की गई।

इस प्रकरण की शिकायत होने के बाद परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने वहां का औचक निरीक्षण किया। वहीं रजनी पुंडीर का कहना था कि कालोनी में 30 ऐसे लोगों की सूची मिली है। जो कि कालोनी में अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे माकान जल्द खाली कर दें। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए रजनी पुंडीर ने बताया कि
मकान खाली होते ही पात्र लोगों को दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!