Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Dec, 2018 01:53 PM
उत्तर प्रदेश के बागपत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शॉट सर्किट की वजह से एक मजदूर के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं उसका बेटा बुरी तरह से आग में झुलस गया। आस-पास के लोगों ने आग लगी देखी तो उन्होंने आग बुझाने का...
बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शॉट सर्किट की वजह से एक मजदूर के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं उसका बेटा बुरी तरह से आग में झुलस गया। आस-पास के लोगों ने आग लगी देखी तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मामला दोघट कस्बे का है। यहां के रहने वाली चंद्रपाल के मकान में गुरुवार सुबह 5 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान घर के अंदर चंद्रपाल और उसका बेटा सो रहे थे। वह आग की चपेट में आ गए। चंद्रपाल की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा झुलस गया। आस-पास के ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
वहीं इस घटना जानकारी मिलते ही एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने मृत मजदूर के घायल बेटे को अस्पताल में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।