कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, मेयर ने भूमि पूजन के साथ किया शिलान्यास

Edited By Imran,Updated: 03 Jun, 2025 12:29 PM

a 100 bed hostel will be built for working women

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सोमवार को कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले 100 बेड के हॉस्टल का भूमि पूजन संपन्न हो गया। झांसी नगर निगम द्वारा झांसी कानपुर...

झांसी ( शहजाद खान ): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सोमवार को कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले 100 बेड के हॉस्टल का भूमि पूजन संपन्न हो गया। झांसी नगर निगम द्वारा झांसी कानपुर हाईवे के पास इस प्रोजेक्ट के लिए दो एकड़ जमीन दी गई है। नगर निगम के मेयर बिहारी लाल आर्य ने आज इस प्रोजेक्ट का विधिवत भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया है।

मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा की 26 करोड़ 50 लाख 52 हजार की लागत से यह वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जा रहा है। लगभग 100 बेड के इस हॉस्टल में उन महिलाओं को रहने के लिए छत दी जाएगी, जो कामकाजी हैं तथा जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के इस हॉस्टल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। पूरे हॉस्टल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हॉस्टल को सर्वसुविधा युक्त बनाया जा रहा है। इसमें सेंट्रल एसी, सोलर सिस्टम आदि सहित तमाम सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह मंशा है कि हमारे नागरिकों को सारी सुविधाएं मिलें। हमारा कोई भी नागरिक किसी भी सुविधा दे वंचित न हो। इसी के लिए यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। इसके लिए कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को उत्तरदाई बनाया गया है। लगभग दो एकड़ की भूमि पर बनने वाले इस वर्किंग वूमेन हॉस्टल के भूमि पूजन व शिलान्यास के अवसर पर नगर निगम के महापौर ने सीएम ग्रिड योजना तथा 15 वें वित्त आयोग के तहत होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य अभियंता सहित सभी अवर अभियंता, क्षेत्रीय पार्षद सहित तमाम पार्षद, संतराम पेंटर, प्रदीप गुप्ता तथा ठेकेदार सौरव अग्रवाल मौजूद रहे। इसी क्रम में मेयर ने बड़ागांव गेट बाहर लगभग 2 करोड़ से अधिक की लागत की निर्मित होने वाली सड़क का भी भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!