Edited By ,Updated: 06 Dec, 2015 09:40 AM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पंचायत चुनाव संबंधी पोस्टर लगाने और उसे फाडऩे को लेकर...
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पंचायत चुनाव संबंधी पोस्टर लगाने और उसे फाडऩे को लेकर आज दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनोंं पक्षों की आेर से दी गई शिकायतों के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि आज ग्राम फतेहपुर प्रधान पद प्रत्याशी समर्थक गांव मे प्रचार के पोस्टर चिपका रहे थे।
यह पोस्टर एक व्यक्ति के मकान पर लगाया जा रहा था तो उसने इसका विरोध करते हुए पोस्टर फाड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इस संघर्ष में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी तक इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।