हैवानियत की हद पार, 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Edited By ,Updated: 22 Aug, 2016 09:54 AM

raebareli station innocent rape

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्टेशन पर मां के साथ सो रही 6 साल की बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है...

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्टेशन पर मां के साथ सो रही 6 साल की बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक (रेलवे) सोनिया सिंह ने यहां बताया कि रविवार की रात एक अर्द्रविक्षिप्त महिला अपने 3 बच्चों के साथ रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और प्लेटफार्म नम्बर 2 पर बच्चों के साथ सो गई थी।

इस दौरान मां के साथ सो रही 6 साल की बच्ची के साथ किसी दरिंदे ने बलात्कार किया। यात्रियों ने बालिका को खून से लथपथ देखा तो उसकी सूचना जीआरपी को दी गई। पूछताछ पर महिला ने अपना नाम सुभद्रा बताया और मायका महाराष्ट्र के भुसावल जिले में तथा ससुराल गोण्डा के मनकापुर में होने की बात सामने आई है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वह रायबरेली रेलवे स्टेशन पर कैसे पहुंची।

पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और पीड़िता के बारे मे जानकारी हासिल की और मेडिकल जांच कराई। उन्होंने बताया कि मासूम के साथ घटी इस अमानवीय घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है। इस सिलसिले में अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!