Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 May, 2026 02:19 PM

उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक पिज्जा आउटलेट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित पिज्जा हट आउटलेट का बताया जा रहा है, जहां कार्यरत एक कर्मचारी पर पिज्जा बनाते समय अशोभनीय...
Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक पिज्जा आउटलेट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला नोएडा सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित पिज्जा हट आउटलेट का बताया जा रहा है, जहां कार्यरत एक कर्मचारी पर पिज्जा बनाते समय अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
ये भी पढ़ें:- बीमार पत्नी, हाथ में ठेला और आंखों में आंसू... बरेली की इस तस्वीर ने सिस्टम को झकझोर दिया, DM ने बिठाई जांच
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, बीते रविवार को सेक्टर-24 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-22 स्थित पिज्जा हट आउटलेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कर्मचारी कथित तौर पर खाद्य सामग्री के साथ अनुचित व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और ग्राहकों में आक्रोश देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:- कुशीनगर: मदरसे में पाकिस्तानी पंखा देख पहुंची पुलिस, हिरासत में लिए गए प्रबंधक, जांच में निकला सऊदी अरब का कनेक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस की तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान संबंधित कर्मचारी का नाम मुजम्मिल (30) पुत्र शाकिर है। वह गिझोड़, सेक्टर-24 का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो हाल का है या पुराना, और इसे किस उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। मामले में आवश्यक विधिक कारर्वाई की प्रक्रिया जारी है।
ये भी पढ़ें:- होटल के नाम पर गंदा धंधा... संदिग्ध हाल में मिले 8 युवक-युवतियां हिरासत में, जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
घटना के बाद लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रेस्टोरेंट्स में स्वच्छता मानकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और कर्मचारियों के व्यवहार की निगरानी की मांग उठाई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खाने-पीने की वस्तुओं से जुड़े प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो को बिना पुष्टि के आगे साझा न करें और संदिग्ध मामलों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।