Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Jan, 2020 10:46 AM
हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में गोण्डा पहुँचे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मक्का मदीना भी उनके पुरखों का था।
गोंडा: हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में गोण्डा पहुँचे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मक्का मदीना भी उनके पुरखों का था। उनके बाप दादा वहीं रहते थे। भारत अकेले ही नहीं मेरे बाप का था बल्कि अमेरिका, रसिया, जापान व मक्का मदीना भी मेरे बाप का था...। यही नहीं उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए मीडिया से कहा कि गोंडा, बहराइच के लोगों को जागने की जरूरत है नहीं तो यह अरबिस्तान बन जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र का कानून नेहरू-लियाकत समझौता का हिंदुओं की रक्षा का विफलता का सर्टिफिकेट है। तोगडिय़ा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय तय हुआ था कि पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो भारत खड़ा होगा और अगर भारत मे मुसलमानों पर अत्याचार होगा तो पकिस्तान खड़ा होगा। लेकिन 70 साल से किसी ने इसपर आवाज क्यों नहीं उठाई।
नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने उठाई थी क्या? नहीं, अटल बिहारी बाजपेयी व नरेंद्र भाई मोदी ने उठाई थी क्या, नहीं उठाई थी। राष्ट्र का कानून क्यों बनाना पड़ा क्योंकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के हिन्दुओं की रक्षा नहीं की इसीलिए राष्ट्र का कानून भारत सरकार के नेहरू लियाकत समझौता के अंतर्गत हिंदुओं की रक्षा का विफलता का सर्टिफिकेट है।