कमजोर होने के कारण ऋषिकेश में बंद हुआ लक्ष्मण झूला, आवाजाही पर लगी रोक

Edited By Nitika,Updated: 12 Jul, 2019 04:42 PM

laxmanjula bridge was temporarily closed

उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले में स्थित लक्ष्मण झूला पुल की जीर्ण-शीर्ण स्थिति होने के कारण प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन के द्वारा पुल पर अस्थायी रूप से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

ऋषिकेशः ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक ‘लक्ष्मण झूला' को शुक्रवार को बंद कर दिया गया। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। उन्होंने (विशेषज्ञों ने) पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर' हो गए हैं, या ‘गिरने' की स्थिति में हैं। यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर 1923 में बना था। 

PunjabKesari

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है। प्रकाश ने बताया कि विषज्ञों ने इस पुल को लोगों की आवाजाही सहित सभी तरह के यातायात के लिए फौरन बंद करने का सुझाव दिया था क्योंकि और अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह अब एक तरफ झुका हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसे ध्यान में रख कर यह फैसला किया गया। यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है।       

 


PunjabKesari
बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। इस पुल पर ‘गंगा की सौगंध', ‘ सन्यासी' और लोकप्रिय जासूसी धारावाहिक ‘सीआईडी' की शूटिंग भी हुई है।
PunjabKesari
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!