भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र कुमार बाल्मीकी सपा में शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 07:33 PM

former bjp mla mahendra kumar balmiki joins sp

उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक महेंद्र कुमार बाल्मीकी ने निकाय चुनाव में पत्नी को टिकट न मिलने से नाराज होकर समाजवादी पार्टी(सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक महेंद्र कुमार बाल्मीकी ने निकाय चुनाव में पत्नी को टिकट न मिलने से नाराज होकर समाजवादी पार्टी(सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।  

सूत्रों के अनुसार भाजपा से त्याग पत्र देने वाले पूर्व विधायक महेंद्र कुमार बाल्मीकी ने आज जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की मौजूदगी में पत्नी और समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस बीच, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर ने पूर्व विधायक की पत्नी एवं जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती इंदिरा वाल्मीकी को शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

गौरतलब है कि वाल्मीकी 1996 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वे पहले भी भाजपा से त्याग पत्र दे चुके हैं और 2002 के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़कर हार गये थे। शिकारपुर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने इस सीट से अपनी पुरानी कार्यकर्ता एवं जिला भाजपा की सचिव लता मधुर को प्रत्याशी बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!