पूर्वांचल के किसानों के जीवन में खुशहाली लाने में अहम साबित होगा कृषि विश्वविद्यालयः योगी आदित्यनाथ

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jun, 2026 01:46 PM

agricultural university will bring prosperity to farmers says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और उनकी आय बढ़ाने में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मील का पत्थऱ साबित होगा। योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर दौरे के दौरान निर्माणाधीन...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल के किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और उनकी आय बढ़ाने में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मील का पत्थऱ साबित होगा। योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर दौरे के दौरान निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 450 करोड़ की लागत से इस विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। 

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विश्वविद्यालय का निर्माण तय समय पर पूरा हो और शैक्षणिक कार्य शुरू हो। योगी ने कहा कि इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर में इसके उद्घाटन के लिए वह जिले में आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उससे पहले कृषि मंत्री सत्र प्रारंभ करने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करने यहां आएंगे। उन्होंने निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर के निरीक्षण के उपरांत कहा कि सत्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस सत्र से यहां प्रवेश प्रारंभ होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन महीने के लिए किराए के भवन या स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के सहयोग से वैकल्पिक व्यवस्था के साथ शैक्षणिक कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल किसान को आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने, बल्कि लागत कम-उत्पादन अधिक के साथ ही उसकी आमदनी को कई गुना बढ़ाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। योगी ने कहा कि गोरखपुर से शामली तक भी आर्थिक गलियारा बनाने की योजना है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, विधायक मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!