रांची पहुंचे शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, झारखंड में अकाली दल के विस्‍तार पर की चर्चा

Edited By Jagdev Singh,Updated: 29 Sep, 2019 03:38 PM

shiromani akali dal president sukhbir singh badal arrives ranchi exp akali dal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल इन दिनों झारखंड में हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को सिख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर झारखंड में पार्टी के विस्‍तार पर चर्चा की। शहर के रेडिसन ब्ल्यू होटल में हुई इस चर्चा में उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के...

रांची: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल इन दिनों झारखंड में हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को सिख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर झारखंड में पार्टी के विस्‍तार पर चर्चा की। शहर के रेडिसन ब्ल्यू होटल में हुई इस चर्चा में उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन गिल पूर्वी भारत  के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह ने सुखबीर सिंह बादल से आग्रह किया कि झारखंड में शिरोमणि अकाली दल का विस्तार किया जाए और सिख समाज के नौजवान पीढ़ी को झारखंड राजनीति में सक्रिय रूप से भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो।

इस दौरान बीजेपी कार्यसमिति सदस्य बलबीर सिंह सलूजा, रंजीत सिंह हैप्पी, नवजोत सिंह अलंग, परमजीत सिंह चाना और सिख समाज के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में सिख और पंजाबी समाज कई सारे सामाजिक और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ झारखंडवासियों की सेवा कर रहा है। बिहार की राजधानी पटना में सिख धर्मस्‍थल तख्त श्री हरमंदिर साहिब के कारण सिखों का समाज सेवा का दायित्व और भी बढ़ जाता है।

सुखबीर बादल जी ने इसपर विचार कर जल्द ही झारखंड के सिख समाज के शिष्टमंडल के साथ पंजाब में मिलकर विचार कर सभा का आयोजन करने का आश्वासन दिया। बाद में सुखबीर सिंह बादल अपने शिष्टमंडल के साथ बोकारो रवाना हो गए। जहां पर गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुसज्जित दीवान को दर्शन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!