बोकारो में एक और व्यक्ति में मिले कोरोना के लक्षण, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 14

Edited By Nitika,Updated: 10 Apr, 2020 11:31 AM

number of corona infected increased to 14 in jharkhand

देशभर में कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही झारखंड में भी इसकी संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बोकारो जिले में एक और व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

 

रांचीः देशभर में कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही झारखंड में भी इसकी संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बोकारो जिले में एक और व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

दिल्ली में पिछले महीने एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने वाला 35 वर्षीय शख्स बोकारो जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रपुरा प्रखंड में पिपरादिह गांव का निवासी पिछले एक हफ्ते से बोकारो जनरल अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात को उसकी जांच रिपोर्ट आई।

बता दें कि झारखंड में कोविड-19 से पहली मौत गुरुवार को हुई थी, जब बोकारो जिले में 72 वर्षीय शख्स ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बोकारो जिले में कोविड-19 के 6 मामले, रांची शहर में 7 और हजारीबाग में 1 मामला सामने आया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!