CM रघुवर दास ने PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह से की मुलाकात, AIIMS में जेटली का जाना हाल

Edited By Jagdev Singh,Updated: 20 Aug, 2019 01:29 PM

jaitley s presence in aiims cm raghubar meets pm modi and amit shah

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री से झारखंड के विकास समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की।...

नई दिल्ली/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री से झारखंड के विकास समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की। वहीं मुख्यमंत्री ने सुबह एम्स जाकर पूर्व वित्तमंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री का केंद्रीय टेक्सटाइल महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी मिलने का कार्यक्रम है। वे केंद्रीय मंत्री ईरानी के साथ स्टेट न्यूट्रीशन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम को ही रांची लौट जाएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीटकर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के नेतृत्व में झारखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्विटर पर लिखा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की समृद्धि में दिन-रात जुटे हैं।

वहीं इससे पहले रघुवर दास ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अमित शाह से राज्य के विकास समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जाना।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!