Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Oct, 2019 05:40 PM
झारखंड में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अपराधी बेखौफ हो गए है। पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के खूंटी जिले से सामने आया है। अपराधियों ने पति और पत्नी दोनों को...
खूंटीः झारखंड में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अपराधी बेखौफ हो गए है। पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के खूंटी जिले से सामने आया है। अपराधियों ने पतिऔर पत्नी दोनों को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। पंचायत के उप मुखिया सह बीजेपी के बूथ अध्यक्ष शीतल मुंडा रात अपने को अपने घर में खाना खाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक 3 नकाबपोश अपराधी उनके घर में घुसे और उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। जिसे देखकर उनकी पत्नी चिल्लाने लगी और अपने छोटे बच्चे को लेकर भागने लगी। लेकिन, अपराधियों ने उसे भी. गोली मार दी। जिससे पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
गोलियों की आवाज सुनकर गांव वाले अपने-अपने घरों से बाहर निकले पर तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।