BJP प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दीपक प्रकाश ने कहा- पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Feb, 2020 12:09 PM

deepak prakash said i will try to live up to the trust of the party

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा मंगलवार को दीपक प्रकाश को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा दिखाया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा मंगलवार को दीपक प्रकाश को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा दिखाया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

प्रकाश ने आगे कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता ने जो विपक्ष का जनादेश दिया है, पार्टी उसमें सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका अदा करेंगी। पार्टी के लाखों कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी एवं ताकत है। उन्हीं के भरोसे वे आगे बढ़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

वहीं प्रकाश को हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी का नजदीकी माना जाता है। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले प्रकाश महामंत्री थे और पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!