दिसंबर-जनवरी में करवाए जाएंगे झारखंड में विधानसभा चुनावः EC

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Sep, 2019 03:22 PM

assembly elections in jharkhand to be held in december january ec

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। जिसके चलते अब झारखंड की नजरें चुनाव आयोग पर टिक गई है।

रांचीः भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधान सभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। जिसके चलते अब झारखंड की नजरें चुनाव आयोग पर टिक गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों राज्यों के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनाव  भी इसी साल में हो जाएंगे।

बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को पूरा होनें वाला है। झारखंड सरकार ने अलग राज्‍य बनने के बाद अपना कार्यकाल पूरा करने वाली वह पहली सरकार है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 सीटों से जीत हासिल हुई थी।

भारत निर्वाचन आयोग की ताजा घोषणा से यह साफ हो गया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव दिसंबर-जनवरी में कराए जाएंगे। परंतु आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान अभी तक नहीं किया है। 
















 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!