झारखंड में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन सतर्क, इलाके को किया गया सील

Edited By Nitika,Updated: 01 Apr, 2020 12:46 PM

administration alert after first corona positive patient in jharkhand

झारखंड में बुधवार को कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके बाद से प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। वहीं प्रशासन के द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है।

रांचीः झारखंड में बुधवार को कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके बाद से प्रशासन सतर्क दिखाई दे रहा है। वहीं प्रशासन के द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रांची के हिंद पीढ़ी इलाके में मलेशिया से धर्म प्रचार के लिए आई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने हिंदपीढ़ी इलाके में 7 किलोमीटर के दायरे में बाहरी के आने जाने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। वहीं इस इलाके में संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

बता दें कि रांची के हिंदपिढ़ी इलाके में एक मस्जिद में 17 विदेशी सहित 24 लोग छिपे हुए थे। ये लोग धार्मिक प्रचार के लिए जनवरी में भारत आए थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। साथ ही सभी लोगों को कब्जे में लेकर आइसोलेट कर दिया गया था। इनमें से एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!