विधानसभा चुनावों के परिणामों पर बोले सुशील मोदी- जल्द खुलेगी झूठ की पोल

Edited By prachi,Updated: 14 Dec, 2018 10:25 AM

statement of sushil modi

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदी भाषी प्रदेशों में नकारात्मक प्रचार और बदलाव की इच्छा को हवा देकर कांग्रेस भले ही सत्ता के करीब पहुंच गई लेकिन भाजपा ने अपने काम की बदौलत कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि...

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदी भाषी प्रदेशों में नकारात्मक प्रचार और बदलाव की इच्छा को हवा देकर कांग्रेस भले ही सत्ता के करीब पहुंच गई लेकिन भाजपा ने अपने काम की बदौलत कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि झूठ की पोल जल्द खुलेगी और लोग महसूस करेंगे कि बदलाव हमेशा अच्छा नहीं होता। बिहार में 20 महीने बाद महागठबंधन सरकार गिर गई थी।

सुशील मोदी ने कहा कि तीन राज्यों में पराजय के बावजूद दो कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में 820 अंकों की उछाल से जाहिर है कि निवेशकों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति इतना भरोसा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में लौटेगी। आज 54 फीसद लोग मानते हैं कि विधानसभा चुनाव के इन चुनावों का असर संसदीय चुनाव पर नहीं पड़ेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!