Edited By Ramanjot,Updated: 08 May, 2020 06:06 PM
अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को बिहार लाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना से 1205 प्रवासी मजदूरों को लेकर कोविड-19 स्पेशल ट्रेन पूर्णिया जंक्शन पहुंची।
पटनाः अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को बिहार लाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना से 1205 प्रवासी मजदूरों को लेकर कोविड-19 स्पेशल ट्रेन पूर्णिया जंक्शन पहुंची।
स्टेशन पहुंचने पर सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद मजदूरों को बस के माध्यम से अलग-अलग प्रखंड भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान प्रवासी मजदूरों ने कहा कि उन्हें रास्ते में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। उन्हें भोजन पानी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी दी गई थी। साथ ही किराए भी नहीं लिए गए थे।
वहीं कई लोगों ने कहा कि उनका रमजान चल रहा था। सरकार द्वारा सहरी और इफ्तार के लिए अलग से व्यवस्था ट्रेन में की गई थी। मजदूरों ने बताया कि सबसे ज्यादा कठिनाई लॉकडाउन के दौरान उन्हें लुधियाना में ही झेलनी पड़ी। वहीं प्रदेश वापिस लाने के लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद भी किया।