मांझी ने नीतीश को बताया CM पद का बढ़िया चेहरा, कहा- महागठबंधन में उनका स्वागत

Edited By Nitika,Updated: 27 Feb, 2020 02:06 PM

manjhi told nitish the good face of cm post

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार से बढ़िया चेहरा कोई नहीं है।

पटनाः पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार से बढ़िया चेहरा कोई नहीं है।

मांझी ने एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री का रुख ठीक है। उन्होंने सोच समझकर यह कदम उठाया है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जब भी महागठबंधन में आएं तो उनका स्वागत है। वर्तमान समय में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार से बढ़िया चेहरा कोई नहीं है।

मांझी ने कहा कि वह नीतीश कुमार से पूर्व में भी राजग छोड़कर महागठबंधन में आने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह भी पहले ऐसा बोल चुके हैं। महागठबंधन में समन्वय समिति के गठन की पूर्व में लगातार मांग करने वाले मांझी ने कहा कि समिति तय करेगी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

नीतीश का मन डोलेगा, हमारा नहींः राबड़ी देवी
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद राबड़ी देवी ने कहा कि एनआरसी, एनपीआर पर राज्य सरकार ने सही रुख अपनाया है, लेकिन अभी महागठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने की बात नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने के सवाल पर विराम लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार का मन डोलेगा, लेकिन हम लोग का मन नहीं डोलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!