भाजपा की ‘सोशल मीडिया वार टीम’ तैयार, पूरी ताकत से मैदान में उतारेंगे अमित शाह

Edited By ,Updated: 03 Sep, 2016 09:31 AM

bjp s social media war team prepared the full force will field shah

उत्तर प्रदेश के चुनावी महाभारत के लिए भले ही भाजपा अपने सेनापति का चुनाव नहीं कर सकी है लेकिन उसने लंबी-चौड़ी फौज जरूर तैयार कर ली है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चुनावी महाभारत के लिए भले ही भाजपा अपने सेनापति का चुनाव नहीं कर सकी है लेकिन उसने लंबी-चौड़ी फौज जरूर तैयार कर ली है। इनमें सोशल मीडिया योद्धाओं की भी भारी-भरकम तादाद है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अगले कुछ दिनों में पूरी ताकत के साथ इसे मैदान में उतारने वाले हैं।

 
अमित शाह इसकी शुरूआत 3 सितम्बर को लखनऊ में सोशल मीडिया मीट के जरिए करेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी की नजर खासतौर पर युवाओं पर है जिन्हें वह सोशल मीडिया के जरिए अपने वोट बैंक में तबदील करने की योजना बना रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इसके लिए कुल 5000 आई.टी. वालंटियरों की मदद ली जाएगी जिनमें 3500 भाजपा कार्यकत्र्ता व 1500 वालंटियर होंगे। सोशल मीडिया योद्धाओं की यह सेना 2017 का पूरा सोशल मीडिया अभियान संभालेगी। ये सोशल मीडिया योद्धा जिला और विधानसभा स्तर पर जाकर पार्टी का अभियान चलाएंगे। हर विधानसभा स्तर पर 5 वालंटियर तैनात किए जाएंगे जो लोकसभा स्तर पर 10 टीम लीडर्स के तहत काम करेंगे। इन्हें पार्टी की ओर से आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
 
यू.पी. में कौन संभालेगा सोशल मीडिया की कमान
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी सैल और सोशल मीडिया अभियान की जिम्मेदारी अमित मालवीय संभाल रहे हैं। लखनऊ की सोशल मीडिया मीट में यह भी साफ हो सकता है कि यू.पी. के लिए मालवीय का सिपहसालार कौन होगा।

सोशल मीडिया अभियान में शामिल होंगे एन.आर.आई.
पार्टी के सोशल मीडिया अभियान से जुड़े एक नेता ने बताया कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी बड़ी संख्या में इससे जुडऩे को तैयार हैं। चुनाव के दौरान ये लोग छुट्टी लेकर पार्टी की जीत के लिए युद्ध स्तर पर काम करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या अमरीका, ब्रिटेन और खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की है।

विधानसभा स्तर पर होंगे सोशल मीडिया सम्मेलन
सोशल मीडिया पर पार्टी की ज्यादा से ज्यादा मौजूदगी के लिए प्रदेश भर में जिला और विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पार्टी सोशल मीडिया में युवाओं के व्यवहार और उनकी गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर बनाए हुए है। योजना है कि सोशल मीडिया अभियान को इस तरह चलाया जाए जिससे युवाओं को यह चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं बल्कि उनकी अपनी रुचि की सामग्री महसूस हो। 
 
1.20 लाख बूथ कार्यकत्र्ताओं की फौज
सूत्रों के अनुसार यू.पी. चुनाव में जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा हर एक बूथ को जीतने की रणनीति पर काम कर रही है।  इसके लिए अमित शाह ने 1.20 लाख कार्यकत्र्ताओं की फौज तैयार की है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इन कार्यकत्र्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी गई हैं और सितम्बर से उन्हें पूरी तरह फोकस करने को कहा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!