मसूरीः पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, 2 बच्चों सहित 4 लोग घायल

Edited By Nitika,Updated: 15 Dec, 2019 05:45 PM

woman died due to stone fallen from hill

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर 2 स्कूटी सवार महिलाओं पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही 2 बच्चों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मसूरीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर 2 स्कूटी सवार महिलाओं पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही 2 बच्चों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी जिले का है, जहां पर देहरादून से 2 बहनें परिवार के सदस्यों के साथ 2 स्कूटी से धनोल्टी घूमने गई थी। इसी बीच वापस लौटते समय मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर जब्बर खेत के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर एक स्कूटी पर गिर गए, जिससे स्कूटी सवार महिला खाई में गिर गई। इसके साथ ही पत्थर लगने से 2 बच्चे सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!