गिनती ना सुना पाने पर शिक्षक ने मासूम की बेरहमी से की पिटाई, पीठ पर मिले चोट के कई निशान

Edited By Nitika,Updated: 19 May, 2019 02:55 PM

teacher beaten innocent brutality

उत्तराखंड में एक मासूम छात्रा को गिनती ना सुना पाना इतना भारी पड़ गया कि शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षक ने मासूम को डंडे से इतना मारा कि उसकी पीठ पर गहरे घाव हो गए।

चंपावतः उत्तराखंड में एक मासूम छात्रा को गिनती ना सुना पाना इतना भारी पड़ गया कि शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षक ने मासूम को डंडे से इतना मारा कि उसकी पीठ पर गहरे घाव हो गए।

जानकारी के अनुसार, मामला चंपावत जिले का है, जहां पर धूरा सूखीढांग निवासी रमेश सिंह की 8 वर्षीय बेटी सीमा सूखीढांग क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट में पढ़ती है। एक दिन स्कूल से घर लौटने पर वह कपड़े बदल रही थी। इसी बीच बच्ची की पीठ पर गहरे घाव देखकर परिजन हैरान रह गए। परिजनों के द्वारा पूछने पर बच्ची ने बताया कि गिनती नहीं सुना पाने के कारण स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका ने उसकी डंडे से पिटाई की। उसकी पीठ पर एक दर्जन से अधिक गहरे घाव थे।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे लेकिन तब तक शिक्षक स्कूल से जा चुके थे। इसके साथ ही आनन-फानन में परिजनों के द्वारा बच्ची का अस्पताल में इलाज करवाया गया। इसके बाद छात्रा को लेकर उसके परिजन एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले।



 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!