प्रवासियों के लिए अधिक से अधिक स्वरोजगार शिविर आयोजित कर रही सरकार: रेखा आर्य

Edited By Nitika,Updated: 12 Sep, 2021 05:40 PM

statement of rekha arya

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना है कि प्रदेश के युवा रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बने।

 

नैनीतालः उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना है कि प्रदेश के युवा रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बने। इसी दिशा में सरकार का प्रयास है कि युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए।
PunjabKesari
रेखा आर्य ने यह बात बागेश्वर में आयोजित विशेष स्वरोजगार शिविर में कही। उन्होंने शिविर के माध्यम से 56 बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार की दिशा में 97 लाख रुपए से अधिक ऋण के चेक वितरित किए। इनमें अधिकांश वे प्रवासी हैं, जो कोरोना महामारी के दौरान अपने गांव लौटे हैं और उनका रोजगार छिन गया था। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बनें। इसी दिशा में प्रत्येक जनपद में विशेष स्वरोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की ओर से प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
PunjabKesari
बाल विकास मंत्री ने कहा कि सरकार बैंकोें से मिलने वाले ऋण की प्रक्रिया को भी आसान बना रही है। इसी दिशा में जिला प्रशासन एवं स्वरोजगार से जुड़े विभागों एवं बैंकर्स के संयुक्त तत्वावधान प्रत्येक जनपद में विशेष स्वरोजगार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं ताकि युवाओं को दर दर न भटकना पड़े। उन्होंने बागेश्वर जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जनपद में अच्छा कार्य हुआ है। महिला समूहों द्वारा भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!