भाजपा के कई विधायक कांग्रेस के सम्पर्क में, बस हरी झंडी का इंतजार: कांग्रेस नेता

Edited By Nitika,Updated: 28 Nov, 2021 11:21 AM

statement of congress leader

कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा ने कहा कि भाजपा के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं और बस उन्हें कांग्रेस की हरी झंडी का इंतजार हैं।

 

नैनीतालः कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा ने कहा कि भाजपा के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं और बस उन्हें कांग्रेस की हरी झंडी का इंतजार हैं।

करन मेहरा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में महंगाई तथा बरोजगारी बढ़ी है और भाजपा अपने सिद्धांतों और क्रियाकलापों से भटकी है, उससे भाजपा के विधायकों में बैचेनी है। अधिकांश विधायक पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो रहे हैं। उनकी आत्मा कचोट रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे विधायकों की संख्या काफी है, जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा का अंदरूनी चाबुक काफी सख्त है और इसलिए वे अपने परिवार तथा कारोबार से डरे हैं। उन्होंने कहा कि बस कांग्रेस उन्हें विश्वास दिला दे कि उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा, तो बड़ी संख्या में भाजपा के विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!