Edited By Nitika,Updated: 18 Feb, 2020 11:04 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह महज अफवाहें हैं। इसके साथ उन्होंने इन पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह महज अफवाहें हैं। इसके साथ उन्होंने इन पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों के सवालों पर कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की बेबुनियाद खबर सोशल मीडिया पर चल रही है। सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में आई इस तरह की खबरें महज अफवाह हैं और अटकलों से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया जा सकता है।
वहीं भाजपा के आला कमान द्वारा दिल्ली तलब करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वह दिल्ली आकर सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलते हैं और इस बार भी वह कई नेताओं से मिले हैं। सोशल मीडिया पर अटकलें जारी हैं कि मुख्यमंत्री को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली तलब किया है। दावा यह भी किया गया है कि पार्टी नेतृत्व ने उनसे इस्तीफा मांगा है और उनकी जगह नया विकल्प तलाशा जा रहा है।
इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह टिप्पणी कर इन अटकलों को ताकत दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड में जो गतिविधियां चल रही हैं, उनसे साफ संकेत हैं कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का दौर चल रहा है और भाजपा इसके लिए जिम्मेदार है।