राहतः उत्तराखंड में गुरुवार को किसी भी CORONA संक्रमित मरीज ने नहीं तोड़ा दम

Edited By Nitika,Updated: 30 Oct, 2020 11:05 AM

no corona infected patient died on thursday

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 305 नए मामले सामने आए जबकि किसी भी मरीज की महामारी से मृत्यु नहीं हुई।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 305 नए मामले सामने आए जबकि किसी भी मरीज की महामारी से मृत्यु नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 305 नए मरीजों के मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61566 हो गई। नए मामलों में से सर्वाधिक देहरादून जिले में 78, नैनीताल में 33 और पौड़ी गढ़वाल में 33 मरीज सामने आए। गुरुवार को राज्य में किसी भी कोरोना मरीज की जान नहीं गई। महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 1009 है।

वहीं गुरुवार को 456 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 56529 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3545 है। इसके अतिरिक्त कोरोना के 483 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!