अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 12 युवक व 11 युवतियां रंगेहाथ गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia,Updated: 16 May, 2022 01:45 PM

immoral trade busted 12 youths and 11 girls arrested red handed

उधमसिंह नगर की मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) को यह सफलता हाथ लगी है। एएचटीयू को शिकायत मिली कि कुंडा स्थित पैराडाइज होटल में अनैतिक देह व्यापार का खेल चल रहा है। इसके बाद एएचटीयू सक्रिय हो गयी। मामले की तहकीकात की गयी तो शिकायत सही पायी गयी।...

नैनीतालः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 12 युवक व 11 युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। दोनों को अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उधमसिंह नगर की मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) को यह सफलता हाथ लगी है। एएचटीयू को शिकायत मिली कि कुंडा स्थित पैराडाइज होटल में अनैतिक देह व्यापार का खेल चल रहा है। इसके बाद एएचटीयू सक्रिय हो गयी। मामले की तहकीकात की गयी तो शिकायत सही पायी गयी। इसके बाद शनिवार रात को मौका देखकर एएचटीयू की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में कुंडा पुलिस ने छापा मारा।

पुलिस ने 12 युवक व 11 युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इनमें दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इनके परिजन ही इनसे देह व्यापार का धंधा करवाती हैं। दोनों को अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस होटल मालिक वेद प्रकाश चौहान व उसकी पत्नी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस 21 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!